17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: हनुमान जी महाराज के मेले के अवसर पर निकाली शोभायात्रा 
Play video

VIDEO: हनुमान जी महाराज के मेले के अवसर पर निकाली शोभायात्रा 

राजगढ कस्बे के माचाड़ी रोड स्थित छाहर्रीन धाम पर हनुमान जी का मेला आयोजित हुआ। मन्दिर पर हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार कर झांकी सजाई गई।

Google source verification

राजगढ कस्बे के माचाड़ी रोड स्थित छाहर्रीन धाम पर हनुमान जी का मेला आयोजित हुआ। मन्दिर पर हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार कर झांकी सजाई गई। महन्त पंडित रामावतार शर्मा ने बताया कि कस्बे के सैनी धर्मशाला से मंगलवार की सायं बैण्ड़ -बाजों व डीजे के साथ हनुमान जी महाराज की भव्य शोभायात्रा एवं राम दरबार, भगवान शिव, अंजनी -हनुमान जी, राधा-कृष्ण सहित अघोरी महाकाल नृत्य सहित आकर्षक झांकियां शुरू होकर मुख्य मार्गाे से होती हुई छाहर्रीन धाम पहुंची। इसी के साथ भराभर का मेला शुरू हुआ।

इससे पहले उपखण्ड अधिकारी सीमा खेतान ने शोभयात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। छाहर्रीन धाम स्थित हनुमान जी महाराज के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ा कर मनोतियां मांगी। सायं हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना तथा महाआरती का आयोजन में सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। काफी संख्या में श्रद्धालु हनुमान मन्दिर पहुंचे जहां उन्होंने हनुमान जी महाराज के दर्शन किये। 

यह भी देखें:
ढिगावड़ा: स्टेशन मास्टर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल