राजगढ़ पुलिस व गौरक्षकों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए राजगढ़ थाना क्षेत्र के माचाडी के समीप गौवंशो से भरी एक पिकअप को पकड़ा है। गौरक्षक प्रशांत पंडित ने बताया कि करवाई करते हुए राजगढ़ पुलिस ने पिकअप को जप्त कर उसमें भरे 7 गोवंशो को मुक्त कराया है। पुलिस ने सभी गोवंश को राजगढ़ स्थित भोरंगी गोशाला में छोड़ा है। जिनमे 6 गौवंश जीवित व एक गौवंश मृत मिला है। मृत गौवंश का पोस्टमार्टम करवा दफना दिया गया है। गोरक्षक व पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन जिसमें गोवंश भरे हैं। इस सूचना पर संयुक्त कार्यवाही करते हुए माचाडी के समीप रुकवाया। लेकिन तस्कर पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। राजगढ़ पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। राजगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:
नीमराणा में PNB एटीएम लूटने का प्रयास, दुकानदार की सतर्कता से बची लाखों की राशि