24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: कलश यात्रा के साथ श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
Play video

VIDEO: कलश यात्रा के साथ श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

अपना घर शालीमार स्थित श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं जब निकली तो पूरा वातावरण राममय नजर आया।
Google source verification

अपना घर शालीमार स्थित श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं जब निकली तो पूरा वातावरण राममय नजर आया। एकतरफ डीजे की स्वरलहरियां और दूसरी तरफ श्रीराम के जयकारे माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। कलश यात्रा भक्तिधाम मंदिर से शुरू हुई। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थीं।

वहीं पुरुष भी प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान एक रथ में शिवजी, एक में राधाकृष्ण, एक में माताजी और एक मे महाराज विराजमान होकर चल रहे थे। बड़ी संया में महिला-पुरुषों ने कलश यात्रा में हिस्सा लिया। विभिन्न मार्गों से होती हुई कलश यात्रा श्रीराम मंदिर परिसर पहुंची। जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान 6 अप्रेल को भंडारा और इसी दिन दोपहर 12 बजे दिव्य दर्शन अनावरण होगा। शाम को कीर्तन व नृत्य के साथ 1100 दीपकों से महाआरती और आतिशबाजी की जाएगी।

यह भी पढ़ें:
अलवर: नंगली सर्किल पर आग लगने से मची अफरा-तफरी, आग पर पाया काबू