17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर धमकी देकर पिछा करने वाला गिरफ्तार 
Play video

VIDEO: मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम पर चैटिंग कर धमकी देकर पिछा करने वाला गिरफ्तार 

कोटपूतली बहरोड़ जिला के एक थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर नाबालिग को इंस्टाग्राम पर चेटिंग कर धमकी देकर पिछा करने के मामले में एक ई मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है।

Google source verification

कोटपूतली बहरोड़ जिला के एक थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोशल मीडिया पर नाबालिग को इंस्टाग्राम पर चेटिंग कर धमकी देकर पिछा करने के मामले में एक ई मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि 26 जनवरी को नाबालिग के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री ई मित्र संचालक प्रकाश चंद गुर्जर के पास फार्म भरवाने गई थी।

जहां आरोपी प्रकाश चंद गुर्जर ने ओटीपी के बहाने नाबालिग लड़की का मोबाइल नम्बर को उसके कम्प्यूटर से जोड़कर उसकी पुत्री की निजी बातें कम्प्यूटर में सेव कर ली। तथा उसकी पुत्री के फोन पर फोन करने लग गया। तथा उसकी पुत्री व भतीजी को ब्लैकमेल करने लग गया। कहां कि इंस्टाग्राम पर बात किया कर, मना करने पर फोटो व चेटिंग को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। उसकी पुत्री व भतीजी की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर रील/स्टोरी लगाने लग गया।

मना करने पर नहीं माना धमकियां देने लग गया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने अनुसंधान कर वांच्छित अभियुक्त प्रकाश चंद गुर्जर पुत्र बन्शीराम गुर्जर 28 साल निवासी डोयावाली तन मानावास थाना नारायणपुर को गिरफ्तार किया है। जिसे थानागाजी न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:
अलवर में कांग्रेस नेताओं के नाम के बोर्ड हटाने पर हंगामा, कार्यकर्ताओं ने दिया धरना