
अकबरपुर. सरिस्का बाघ परियोजना में शुक्रवार को पर्यटकों को लगातार बाघों की साइटिंग होती रही। पर्यटकों को कई दिनों से बाघिन एसटी-9 व एसटी-7 और बाघ एसटी-21 की आसानी से साइटिंग हो रही है। ये जहां जंगल में स्वच्छंद विचरण करते दिखाई दे रहे हैं।
गुरुवार शाम की सफारी में भी ये पर्यटकों को नजर आए और शुक्रवार सुबह की सफारी के दौरान भी बाघिन एसटी-7 और बाघ एसटी-21 एक साथ सरिस्का की सदर रेंज हरिपुरा के पास जंगल में देखे गए। पर्यटकों ने एक साथ बाघ व बाघिन को देखकर काफी खुशी जताई। दोनों बाघ-बाघिन ट्रैक पर आने के बाद वापस झाड़ियों में चले गए। इसके बाद बाघिन एसटी-9 भी आगे जाने पर हरिपुरा के जंगल में दिखाई दी। टाइगर को देखकर पर्यटक गदगद नजर आए।
सरिस्का बाघ परियोजना में बाघों का कुनबा बढ़ने के साथ अब बाघ-बाघिन पर्यटकों को आसानी से दिखाई दे रहे हैं। सरिस्का में पर्यटकों की संख्या में भी अब बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटक बाघों की फोटो व सेल्फी लेकर काफी खुश हो रहे हैं।