25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात
Play video

VIDEO: महिला दिवस पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात

International Women Day : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राजस्थान सरकार ने प्रदेशभर की महिलाओं और बालिकाओं को तोहफा देते हुए राजस्थान रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी है।

Google source verification

International Women Day : आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राजस्थान सरकार ने प्रदेशभर की महिलाओं और बालिकाओं को तोहफा देते हुए राजस्थान रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। शनिवार को अलवर बस स्टैंड पर महिला यात्रियों में इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे महिलाओं को आर्थिक बचत होगी, जिसकी उन्हें ख़ुशी है।

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजस्थान रोडवेज की समस्त साधारण एवं एक्सप्रेस बसों (वातानुकूलित एवं वोल्वो के अतिरिक्त) में 8 मार्च को राज्य की सीमा में यात्रा करने वाली समस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को (00:00 बजे से रात्रि 23.59 बजे तक) एक दिवस के लिए फ्री यात्रा सुविधा दी गई है।

यह भी पढ़े:
नौगांवा: पुलिस दबिश के दौरान बच्ची की मौत के मामले में सरकार ने लिया एक्शन, कांग्रेस का धरना स्थगित