
अलवर में भारत बंद का व्यापक प्रभाव देखा जा रहा है। स्कूल और कोचिंग संस्थान भी बंद हैं। बंद समर्थक सुबह से ही शहर के बाजारों और सड़कों पर घूम-घूमकर दुकानों और शोरूम को बंद करा रहे हैं। विभिन्न व्यापार संघों के पदाधिकारियों का कहना है कि भारत बंद के चलते अलवर में करोड़ों का व्यापार प्रभावित हुआ है। बाजारों में भीड़ नहीं दिख रही, और जो दुकानें खुली थीं, उन्हें प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देकर बंद करा दिया।