8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
तस्कर हाथ नहीं आए, गाड़ी-गांजा जब्त कर पीठ थपथपा रही पुलिस- देखें वीडियो
Play video

तस्कर हाथ नहीं आए, गाड़ी-गांजा जब्त कर पीठ थपथपा रही पुलिस- देखें वीडियो

सरगुजा पुलिस बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल १६ लाख ४० हजार का गांजा लेकर आ रहे दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर वाहन छोडक़र फरार गए। अब पुलिस वाहन व गांजा जब्त कर अपनी पीठ थपथापने में लगी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ashok Kumar Vishwakarma

•

Updated: 8 Sep 2023, 8:47 PM IST

अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल १६ लाख ४० हजार का गांजा लेकर आ रहे दो तस्कर पुलिस को चकमा देकर वाहन छोडक़र फरार गए। अब पुलिस वाहन व गांजा जब्त कर अपनी पीठ थपथापने में लगी है।


एएसपी विवेक शुक्ला ने शुक्रवार को कोतवाली थाने में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है कि गुरुवार को शहर के दरिमा चौक के समीप से ८५ किलो गांजा लग्जरी वाहन से बरामद किया है। इसकी कीमत १६ लाख ४० हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस इसे भले ही बड़ी कार्रवाई बता रही हो लेकिन इसमें एक बड़ी नाकामी भी सामने आई है। दरअसल दो तस्कर शहर के ही दरिमा चौक के पास से सरगुजा पुलिस को चकमा देकर वाहन सहित गांजा छोडक़र फरार हो गए और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाई।

जबकि दावे के अनुसार तस्करों को पकडऩे के लिए पूरी तैयारी से गई थी। पुलिस की तैयारी धरी की धरी रह गई और तस्कर फरार हो गए। इधर पुलिस केवल गांजा-गाड़ी जब्त कर अपनी बहादुरी का पीठ थपथपा रही है।


पुलिस को मिली थी यह जानकारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम को ७ सितंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक लग्जरी वाहन में २ संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर शहर में खपाने हेतु ला रहे हैं, मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दरिमा मोड़ के पास पुलिस टीम तैनात की गई थी।

आस-पास पुलिस टीम के होने की शंका पर दोनों संदिग्ध पहले ही कार रोक कर मौके से झाडिय़ों का सहारा लेकर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों का पीछा किया गया लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की कार की तलाशी लेने पर 85 किलो 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।


आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा
तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देकर फरार होने के बाद पुलिस का कहना है कि जल्द ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार्रवाई में कोतवाली निरीक्षक राजेश सिंह, बस स्टैंड प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, कृष्ण कुमार यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, विजय रवि, सियाराम मरावी, आरक्षक मंटू गुप्ता, विमल सिंह, रुपेश महंत, इदरीश खान, शिव राजवाड़े, कुंदन सिंह, चंचलेश सोनवानी, राजेश किंडो, प्रदीप सिंह, उम्मीद राम भगत व संजय कुजूर शामिल रहे।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़