12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका

वीडियो- गिरफ्तारी से बचने के लिए गंदे पानी में कूदा युवक, पुलिस ने बाहर निकाल हिरासत में लिया

जब पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने अपनी गाड़ी को पार्किंग में खड़ा कर दिया और भाग निकला

Google source verification

न्ययॉर्क। अमरीका के फ्लोरिडा प्रांत की पुलिस ने एक वीडियो जारी किया। एक शख्स को पुलिस ने ज्यादा गति से कार चलाने पर रोका। जब पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उसने अपनी गाड़ी को पार्किंग में खड़ा कर दिया और भाग निकला और निकट में ही स्थित एक जलाशय में छलांग लगा दी। लेकिन जिस पानी में उसने छलांग लगाई थी वह बहुत गंदा था।

उसके बाद पानी की गंदगी से परेशान शख्स ने वापस तैरकर पुलिस कर्मियों से इस संबंध में मदद मांगी। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम अब्राहम है। पुलिस ने इस शख्स को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया।