
वाशिंगटन। सितंबर 01 को संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक संधि से ओटावा को बाहर करने की धमकी दी। उन्होंने अगर कनाडा वाशिंगटन के लिए “उचित सौदा” तैयार नहीं करता है तो उसे संधि से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। आपको बता दें कि अमरीकी और कनाडाई अधिकारियों के बीच नए उत्तरी अमरीकी मुक्त व्यापार समझौते (एनएएफटीए) समझौते पर किसी तरह की सहमति नहीं मिलने के एक दिन बाद इस कदम का बयान आया।
यही नहीं उनकी धमकी यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने वार्ता में सांसदों की ओर से हस्तक्षेप होने पर “पूरी तरह से” इस समझौते को समाप्त करने की भी चेतावनी दी है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘कनाडा को नए NAFTA सौदे में रखने की कोई राजनीतिक आवश्यकता नहीं है। अगर हम दशकों बाद भी अमरीका के लिए उचित सौदा नहीं कर सकते हैं, तो कनाडा को इस समझौते से बाहर होना पड़ेगा। कांग्रेस को इन वार्ताओं में हस्तक्षेप नहीं करे तो अच्छा है वरना मैं पूरी तरह से NAFTA को समाप्त कर दूंगा और हम इससे दूर ही रहेंगे .. ‘