वाशिंगटन। अमरीका के कानून-निर्माताओं ने पाकिस्तान की नई इमरान सरकार से आग्रह किया है कि वो वहां रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पुख्ता कानून बनाया है। अमरीका की ओर से दलील दी गई है कि वहां के मूल रूप से निवासी रहे और धार्मिक अल्पसंख्यकों को भी बराबर सम्मान और पाक के किसी अन्य नागरिक की तरह समान अधिकार आश्वस्त करें।
ये बातें उन्होंने ‘माइनॉरिटी डे ऑन हिल्स’ के आयोजन के समय अपने संबोधन में कहीं।