12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया

चीन: 15 साल की लड़की ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, वहीं छोड़कर भाग गई

लड़की के परिजनों ने बच्चे को सड़क के किनारे फेंककर आगे बढ़ गए। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस परिवार को पकड़ लिया।

Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jul 06, 2018

बीजिंग: चीन के झुआऊं शहर से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक टीनेजर लड़की बीच सड़क पर चलते हुए बच्चे को जन्म दे दिया है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 15 साल की लड़की अपने परिवार के साथ घूमने जा रही थी। घर से कुछ ही दूर बढ़ने पर अचानक लड़की के पेट में दर्द हुआ और उसने सड़क पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। बताया जा रहा है कि लड़की की मां का दावा है कि उन्हें अपने बेटी के गर्भवती होने की जानकारी ही नहीं थी।

सड़क पर भी छोड़ दिया बच्चा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लड़की के परिजनों ने बच्चे को सड़क के किनारे फेंककर आगे बढ़ गए। कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उस परिवार को पकड़ लिया। जिसके बाद नवजात और लड़की को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।