15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया

Video: सनकी बाप ने बेटी को स्कूल भेजने का अपनाया ये ‘सनकी तरीका

स्कूल न जाने की जिद कर रही थी लड़की, बाप ने बाइक पर बांध दिया रस्सी से।

Google source verification

image

Kapil Tiwari

Apr 27, 2018

बीजिंग: अक्सर देखने को मिलता है कि बच्चे शुरूआत में स्कूल जाते समय तरह-तरह के बहाने बनाते हैं और कोशिश करते हैं कि स्कूल जाने से बचा जाए। ऐसे में बच्चों के पैरेंट्स उन्हें खाने-पीने की चीजों का लालच देकर बड़े लाड-प्यार से कोशिश करते हैं उन्हें स्कूल भेजने की, लेकिन चीन में तो एक पिता ने इससे बिल्कुल उल्टा ही किया।

ये वीडियो चीन का है, जहां पर एक पिता कुछ इस अंदाज में अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आ रहा था। दरअसल, इस पिता ने अपनी बच्ची की जिद के आगे इस तरह का रूख अपनाया। ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक पिता ने अपनी लड़की को मोटराइसकिल के पीछे बांध दिया है ताकि वो भागे नहीं और बस क्‍लास तक पहुंच जाए। बाइक के पीछे बंधी हुई बच्‍ची रो रही है। बाइक पर उसका शरीर बंधा हुआ और उसके पैर पीछे की ओर लटक रहे हैं।
यह वीडियो चीन के ग्‍वांगडोंग प्रांत के युन्‍फू में रिकॉर्ड किया गया है।