25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया
फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद चीन पहुंचा तूफान ‘मैंगखुट’, वीडियो में देखें वहां के शहरों का हाल
Play video

फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद चीन पहुंचा तूफान ‘मैंगखुट’, वीडियो में देखें वहां के शहरों का हाल

वीडियो में देखें तूफान से हुई तबाही।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 16 Sep 2018, 6:15 PM IST

बीजिंग। फिलीपींस में तबाही मचाने के बाद तूफान ‘मैंगखुट’ का रूख अब चीन के कई शहरों की ओर है। एक ओर हांगकांग प्रशासन ने तूफान ‘मैंगखुट’ के मद्देनजर रविवार को उच्च स्तर की चेतावनी जारी की। तूफान तेजी से आगे बढ़ने के कारण शहर के लोगों को भारी बारिश के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा गया है। इस चलते दुकानें बंद हैं और सड़कों से गाड़ियां और परिवहन के अन्य साधन नदारद है। लोगों को घरों के भीतर ही रहने को कहा गया है और समुद्र से नदियों से भी दूर रहने की हिदायत दी गई है।

इस वीडियो में ‘मैंगखुट’ के कारण दक्षिणी चीन के गुआंग्डोंग प्रांत में मची तबाही देखी जा सकती है। विनाशकारी हवाओं और तेज बारिश के कारण इलाके में इमारते, सड़कें क्षतिग्रस्त हैं।

आपको बता दें कि फिलीपींस में आए इस तूफान के चलते हुए हादसों में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 25 हुई और दर्जनों अभी भी लापता हैं।