
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ टोरंटो में पश्तूनों, मोहजिरों, सिंधी और कश्मीरियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इन समूहों के नेताओं ने यूएन और वैश्विक संगठनों से मांग की है कि बलूचिस्तान सहित अन्य क्षेत्रों में अल्पसंख्यकों के खिलाफ पाक सरकार की दमनकारी नीतियों पर लगाम लगाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें। बलूच नेताओं ने कहा कि वैश्विक संगठनों से जुड़े लोग अपनी जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ सकते। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि पाक सरकार के इशारे पर बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में दशकों से दमन चक्र जारी है।