6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष
आज का पंचांग, शनिवार, 1 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

आज का पंचांग, शनिवार, 1 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

शनिवार, 1 नवम्बर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Nov 01, 2025

🌟(आज का पंचांग – शनिवार, 1 नवम्बर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 9 जमादि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – कार्तिक
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया 8:03 से 9:25 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12:10 से 4:18 तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – दशमी तिथि दिन 9:12 तक तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 9:00 से 10:30 तक

नक्षत्र – शतभिषा नक्षत्र सायं 6:21 तक तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योग – ध्रुव योग रात्रि 2:09 तक रहेगा तदुपरान्त व्याघात योग रहेगा।
करण – गर करण दिन 9:12 तक तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग – रवियोग सायं 6:21 तक,

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 8:22 से प्रारम्भ, देवउठनी एकादशी व्रत (स्वयं सिद्ध अबूझ मुहूर्त), भीष्म पंचक व्रत प्रारंभ, पंचक, पंजाब-हरियाणा दिवस,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कुम्भ राशि में होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – मंगल का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश दिन 8:18 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कुम्भ होगी। आज जन्म लेने वाले बच्चों का सायं 6:21 तक शतभिषा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज जन्मे बच्चों का सायं 6:21 तक ताम्र पाद होगा तदुपरान्त लौह पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर सा, सी, सू, से, सो, द पर रखे जा सकते हैं।

कुम्भ का स्वामी भी शानि हैं। इनका स्वभाव दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय, कल्पना शील और देश-विदेश घूमने के शौकीन होते हैं। ये लोग सेल्समेन, वकील व जज होते हैं। ये जातक उच्चाधिकारी, उच्चपदासीन, क्रय-विक्रय, प्रोफेसर, जज-वकील, उच्चपदवी या धनी व्यापारी होते हैं। ये जातक बुद्धिमान, साधन-सम्पन्न, तीव्र स्मरण-शक्ति एवं गंभीर प्रकृति वाले होते हैं।

ये जातक दुसरो के प्रति दयाभाव रखने वाला, परोपकारी एवं निस्वार्थ भाव से सेवा करने में तत्प्रर होते हैं। ये जातक स्वाभिमानी, स्वतंत्रताप्रिय एवं नए-नए मित्र बनाने में भी पीछे नहीं हटते। जातक उद्योगी, उधमी, परिश्रमी और इनमें प्रबन्धात्मक योग्यता विशेष होती हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्