25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, बुधवार, 13 अगस्त, 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, बुधवार, 13 अगस्त, 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

...
Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Aug 13, 2025

(आज का पंचांग – बुधवार, 13 अगस्त, 2025)

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 18 सफ़र
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9:16 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 10:54 से 12:32 तक रहेगा। चर, लाभ के चौघड़िये क्रमशः 3:47 से सूर्यास्त तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – चतुर्थी तिथि प्रातः 6:37 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि प्रातः 4:24 तक होगी तदुपरान्त षष्ठी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 12:00 से 1:30 तक

नक्षत्र – उत्तराभाद्रपद नक्षत्र दिन 10:33 तक होगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा।
योग – धृति योग दिन 4:05 तक रहेगा तदुपरान्त शूल योग रहेगा।
करण – बालव करण प्रातः 6:37 तक तदुपरान्त कौलव करण रहेगा।

व्रत / दिवस विशेष – श्रवण तपस्या समाप्त (जैन), पंचक, पंचमी तिथि क्षय, रक्षा पंचमी (उड़ीसा), माधव देव तिथि (आसाम), गंडमूल प्रारंभ दिन 10:33 से

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मीन राशि में होगा।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – मंगल हस्त नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 10:32 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मीन होगी। आज दिन 10:33 तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र होगा तदुपरान्त रेवती नक्षत्र होगा। आज दिन 10:33 तक जन्मे बच्चों का लौह पाद होगा तदुपरान्त स्वर्ण पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ञ, दे, दो, चा, ची पर रखे जा सकते हैं।

मीन राशि के स्वामी गुरु हैं इस राशि के बच्चे सौम्य, गंभीर स्वभाव वाले, बुद्धिमान, विवेकी, ज्ञानी, धार्मिक, परोपकारी, साहित्य प्रेमी, आध्यात्म प्रेमी, भावुक, अध्ययनशील, सज्जन, कल्पनाशील, उच्चाकांक्षी, स्वाभिमानी चंचल होते हैं। अपनी मान-मर्यादा एवं प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान भी रखने वाले होते है. समाज सुधारक व अध्यापन सम्बन्धी कार्यो में सफल होते हैं। ये जातक बुद्धिमान, गंभीर एवं सौम्य प्रकृति, परोपकारी कार्य करने में तत्पर सत्यप्रिय, धार्मिक, धर्म-कर्म एवं फिलासफी, साहित्य एवं गूढ़विधायो की ओर विशेष अभिरुचि रखने वाले होते हैं।

पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्