26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म/ज्योतिष
आज का पंचांग, गुरुवार, 27 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

आज का पंचांग, गुरुवार, 27 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

गुरुवार, 27 नवम्बर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।
Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Nov 27, 2025

🌟(आज का पंचांग – गुरुवार, 27 नवम्बर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 6 जमादि उलसानी
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 8:18 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 10:56 से 2:52 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 4:10 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – सप्तमी तिथि रात्रि 12:30 तक होगी तदुपरान्त अष्ठमी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 1:30 से 3:00 तक रहेगा।

नक्षत्र – धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 2:32 तक रहेगा तदुपरान्त शतभिषा नक्षत्र होगा।
योग – ध्रुव योग दिन 12:09 तक रहेगा तदुपरान्त व्याघात योग रहेगा।
करण – गर करण दिन 12:16 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 12:30 से प्रारम्भ, मित्र सप्तमी, नरसी मेहता जयंती, पंचक प्रारंभ दिन 2:07 से, विवाह मुहूर्त धनिष्ठा नक्षत्र में,

चन्द्रमा – आज दिन 2:07 तक मकर राशि में होगा तदुपरान्त कुम्भ राशि में प्रवेश होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 2:07 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मकर होगी तदुपरान्त कुम्भ राशि होगी। आज रात्रि 2:32 जन्म लेने वाले बच्चों का धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा तदुपरान्त शतभिषा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ग, गी, गु, गे, गो पर रखे जा सकते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं, परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं। अधिकतर तोल-मोल कर बात करते हैं और एकांतप्रिय, तपस्या व तप पसंद करते हैं। ऐसे जातक गंभीर, भावुक, संवेदनशील, उच्चाभिलाषी, सेवाधर्मी, मननशील एवं धार्मिक प्रवृत्ति वाले होते हैं।

कुम्भ का स्वामी भी शानि हैं। इनका स्वभाव दयावान, निस्वार्थ, स्वतंत्रताप्रिय, कल्पना शील और देश-विदेश घूमने के शौकीन होते हैं। ये लोग सेल्समेन, वकील व जज होते हैं। ये जातक उच्चाधिकारी, उच्चपदासीन, क्रय-विक्रय, प्रोफेसर, जज-वकील, उच्चपदवी या धनी व्यापारी होते हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् 🌟