3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का पंचांग, रविवार, 9 नवम्बर 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

रविवार, 9 नवम्बर 2025 : आज के पंचांग में जानिए आज का श्रेष्ठ चौघड़िया, तिथि, दिशा शूल, राहु काल वेला, नक्षत्र, योग, करण, व्रत / दिवस विशेष, चन्द्रमा, ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन। आइए, पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद् से जानते हैं आज का पंचांग।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Nov 09, 2025

🌟(आज का पंचांग – रविवार, 9 नवम्बर, 2025)🌟

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 17 जमादि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – कृष्ण

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज दिन में चर, लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः 8:07 से 12:11 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 1:32 से 2:53 तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – पंचमी तिथि रात्रि 1:56 तक होगी तदुपरान्त षष्ठी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 4:30 से 6:00 तक

नक्षत्र – आर्द्रा नक्षत्र रात्रि 8:05 तक होगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र होगा।
योग – सिद्ध योग दिन 3:02 तक रहेगा तदुपरान्त साध्य योग रहेगा।
करण – कौलव करण दिन 3:11 तक तदुपरान्त तैतिल करण रहेगा।

व्रत / दिवस विशेष – सुविधानाथ जयंती, दीक्षा दिवस (जैन);

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मिथुन राशि में होगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी।
आज रात्रि 8:05 तक जन्म लेने वाले बच्चों का आर्द्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर घ, ङ, छ, के, को पर रखे जा सकते हैं।

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं। ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं। और लेखक, कविताकार और बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं। इनका नरम स्वभाव होने के कारण कमजोर भी समझा जाता हैं, परन्तु तीक्ष्ण बुद्धि तथा तर्क-वितर्क करने में कुशल होते हैं। क्रय-विक्रय, लेखन-पत्र कार्य, एकाउंट्स, बैंकिंग एवं तकनीकी कार्यो में विशेष सफल होते हैं।

✍️ पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्