9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का राशिफल, शनिवार, 2 अगस्त, 2025 | Horoscope 2 August 2025 | Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल। जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है। आज के राशिफल में जानिए - आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया? व्यापार में लाभ होगा या हानि? पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी? स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण? कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे? हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा। उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Aug 01, 2025

(राशिफल – शनिवार, 2 अगस्त, 2025)

मेष – कोई आपके निजी जीवन में विघ्न उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अपने स्वाभाव के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें।

वृषभ – भवन-भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें, अन्यथा नुकसान संभव है। कारोबार में आ रही बाधा दूर होगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। भाइयों से विवाद न करें।

मिथुन – निजी जीवन में भागदौड़ अधिक रहेगी। संतान की चिंता व तनाव परेशान कर सकते हैं। व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति से जुड़े बड़े सौदों को फिलहाल टालें। अचानक धन लाभ संभव है।

कर्क – दिन की शुरुआत भक्ति-भाव से होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। अनाज व तिलहन में निवेश से लाभ होगा।

सिंह – किसी अपने की गलती से आपकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपसी विवाद और तनाव संभव है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।

कन्या – पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। मकान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यवसाय में मंदी बनी रह सकती है।

तुला – कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए वस्त्र या आभूषण की प्राप्ति संभव है। खान-पान पर ध्यान दें।

वृश्चिक – अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न करने दें, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक मतभेद के चलते आज विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम महसूस हो सकती है और आपकी भावनाओं की अनदेखी हो सकती है।

धनु – भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त की रूपरेखा बनेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय आनंददायक रहेगा। नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल है।

मकर – अपनों से दूरी के कारण मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझदारी से करें, क्योंकि वह सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, आपकी जीविका है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ – आपसी संबंधों के चलते कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा का अंत होगा, लेकिन अभी थोड़ा समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।

मीन – अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ को बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

ज्यो. पं. चंदनश्याम नारायण व्यास
पंचांगकर्ता, उज्जैन