नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।
आज के राशिफल में जानिए:
🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?
🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?
🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?
🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण
🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?
हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।
(राशिफल – रविवार, 13 जुलाई 2025)
मेष: धार्मिक आयोजनों में धन व्यय होगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। निजी कार्यों की बाधाएँ दूर होंगी। दिन शुभ रहेगा। परीक्षा में सफलता के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।
वृषभ: झूठ बोलने से बचें। वाहन सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता व तनाव बना रहेगा। धैर्य रखें और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करें।
मिथुन: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। भय और चिंता का माहौल रहेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। कुबुद्धि और कुसंगति से बचें।
कर्क: समय पर कार्य पूरे करने का प्रयास करें। शारीरिक कष्ट संभव है। संपत्ति से जुड़े कार्य लाभ देंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा होगी।
सिंह: अपने हुनर को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
कन्या: पारिवारिक विवादों से बचें। सुखद समाचार मिलने की संभावना है। विवाद से आत्मसम्मान को ठेस पहुँच सकती है। हानि संभव है। व्यवसाय में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
तुला: कर्मचारियों की अनियमितता से परेशानी हो सकती है। सिरदर्द की पीड़ा रहेगी। नौकरी में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
वृश्चिक: आप कई दिनों से यात्रा की योजना बना रहे हैं, परन्तु उसे टालते आ रहे हैं। मित्रों के साथ समय मनोरंजनपूर्ण रहेगा। अस्वस्थता और चिंता बनी रह सकती है। शुभ समाचार मिल सकता है। निवेश लाभकारी रहेगा।
धनु: व्यवसाय में आ रही बाधाओं से आत्मबल में कमी आएगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। धर्म में आस्था बढ़ेगी।
मकर: आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय रहते सचेत हो जाएं, अन्यथा समय ही आपको चेतावनी देगा। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। अनावश्यक खर्च होंगे। पुराना रोग उभर सकता है।
कुंभ: यदि आप वास्तव में सफल होना चाहते हैं, तो अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाएं। अस्वस्थता व चिंता रहेगी। तनाव बना रहेगा। बकाया धन की वसूली संभव है। यात्रा सफल होगी। निवेश शुभ रहेगा।
मीन: भक्ति-भाव में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नई योजनाएँ बनेंगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेश लाभकारी रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास