5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष

आज का राशिफल, मंगलवार, 15 जुलाई 2025 | Horoscope 15 July 2025 | Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है। आज के राशिफल में जानिए: 🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया? […]

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 14, 2025

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।

आज के राशिफल में जानिए:

🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?

🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?

🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?

🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण

🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?

हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

(राशिफल – मंगलवार, 15 जुलाई, 2025)

मेष :- अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच से बचें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति से सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी।

वृषभ :- अपनी रुचि के अनुसार कार्य न होने से कर्मचारियों से नाराज़गी हो सकती है। व्यापारिक मामलों में ज़िम्मेदारी बढ़ेगी। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मिथुन :- बातों से ज़्यादा काम पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुकूल माहौल रहेगा। वाहन क्रय के योग हैं। व्यापार विस्तार के लिए आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है।

कर्क :- आप अपनी ज़िम्मेदारियों से भाग रहे हैं, संभल जाएं। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुसार काम करें। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। दिनभर भागदौड़ अधिक रहेगी।

सिंह :- विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आ सकती हैं। परिश्रम के अनुसार सफलता कम मिलेगी, जिससे निराशा हो सकती है। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं।

कन्या :- आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्य विस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन आवश्यक होगा।

तुला :- आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। दिखावे व आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

वृश्चिक :- नौकरी में पदोन्नति और तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

धनु :- परिजनों के साथ समान व्यवहार रखें। अपनी बुद्धिमानी से कई रुके हुए व्यापारिक कार्य पूरे होंगे। लंबे समय बाद प्रियजन से भेंट संभव है। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मकर :- अपने राजनीतिक संबंधों से लाभ मिलेगा। नौकरी में इच्छित स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च बढ़ेगा।

कुंभ :- अपने बलबूते कार्य करें, दूसरों पर निर्भर न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार-कुशलता से अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

मीन :- व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत होगी। बड़े राजनयिकों से भेंट होगी। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ और लालच से बचें, अन्यथा बने-बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं।

ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास