26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म/ज्योतिष
Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, बुधवार, 30 जुलाई, 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika
Play video

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग देखिए, बुधवार, 30 जुलाई, 2025, तिथि, श्रेष्ठ चौघड़िए, Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका के आध्यात्मिक मंच पर, जहाँ हम प्रतिदिन लाते हैं आपके लिए सटीक और प्रामाणिक दैनिक पंचांग। इस वीडियो में जानिए - आज की तिथि, नक्षत्र और योग, शुभ मुहूर्त: विवाह, गृह प्रवेश, वाहन क्रय आदि के लिए, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रराशि, व्रत, पर्व और विशेष तिथि का महत्व, हमारा पंचांग तैयार किया गया है उज्जैन के सुप्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी द्वारा, जिनके गहन अनुभव और ज्ञान के आधार पर आप अपने दिन की योजनाएं बना सकते हैं।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 30, 2025

(आज का पंचांग – बुधवार, 30 जुलाई, 2025)

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 4 सफ़र
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – वर्षा ऋतु
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज लाभ, अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9:13 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 10:53 से 12:33 तक रहेगा। चर, लाभ, अमृत, के चौघड़िये क्रमशः 3:53 से सूर्यास्त तक रहेंगे। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – षष्ठी तिथि रात्रि 2:42 तक होगी तदुपरान्त सप्तमी तिथि होगी।

दिशा शूल – आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला – (मध्यमान से) दिन 12:00 से 1:30 तक

नक्षत्र – हस्त नक्षत्र रात्रि 9:53 तक होगा तदुपरान्त चित्रा नक्षत्र होगा।
योग – सिद्ध योग प्रातः 3:40 तक होगा तदुपरान्त साध्य नक्षत्र होगा।
करण – कौलव करण दिन 1:44 तक तदुपरान्त तैतिल करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से रात्रि 9:53 तक, रवि व कुमारयोग रात्रि 9:53 तक, राजयोग रात्रि 2:42 से सूर्योंदय तक,

व्रत / दिवस विशेष – कल्की जयंती, श्रियाल छठ्, वर्ण षष्ठी, मुनी नमीनाथ जयंती,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कन्या राशि में होगा।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – हर्षल कृत्तिका नक्षत्र चरण 4 में प्रवेश रात्रि 9:43 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी।
आज रात्रि 9:53 तक हस्त नक्षत्र तदुपरान्त चित्रा नक्षत्र होगा। आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा। आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ष, ण, ठ, पे, पो पर रखे जा सकते हैं।

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं और व्यंग करना पसंद करते हैं।

पंडित मुकेश भारद्वाज, ज्योतिर्विद व वास्तुविद्