21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या
Video : जानिये आखिर बाबरी के मुद्दई और संतों ने राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी से कर दी है क्या नई मांग
Play video

Video : जानिये आखिर बाबरी के मुद्दई और संतों ने राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी से कर दी है क्या नई मांग

आगामी 20 जनवरी को प्रयाग में माघ मेले के दौरान होने वाली संतों की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में कई अहम निर्णय होने हैं
Google source verification

अयोध्या : आगामी 20 जनवरी को प्रयाग में माघ मेले के दौरान होने वाली संतों की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में कई अहम निर्णय होने हैं | जिनमें मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने की तारीख भी मुकर्रर हो सकती है | इस बैठक में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए प्रस्तावित ट्रस्ट के स्वरूप पर भी चर्चा होगी | उम्मीद जताई जा रही है कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन खरमास समाप्त होने के बाद मंदिर निर्माण की दिशा में प्रयास और तेज हो जाएंगे | इससे पूर्व ही मंदिर निर्माण को लेकर अयोध्या से दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास और बाबरी मस्जिद मामले की मुद्दई इकबाल अंसारी सहित अन्य संतों ने देश के प्रधानमंत्री से बड़ी मांग की है |