कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे पॉस्को एक्ट के विरोध अब अयोध्या के साधु संत खुलकर सामने आने लगे है। संतों का मानना है कि पॉस्को एक्ट का दुर्गयोग हो रहा है। गिरफ्तारी के बाद यदि व्यक्ति पर कोई आरोप सिद्ध नहीं होता है तो झूठ बोलने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए। संतों ने कहा कि कोई भी अभियोग सिद्ध न हो जाये तब तक गिरफ्तार होना गलत है। यह अच्छा नहीं होगा। वहीं नई दिल्ली में बैठे पहलवानों को जबरन हटाए जाने के मामले पर कहा कि वहां पर पहलवान धरने पर नहीं राजनीतिक लोग थे। कहा कि 5 जून को जो समागम होने जा रहा है जिसमें भारत के सभी प्रमुख तीर्थों से संत पधार रहे हैं। और पास्को एक्ट के विरोध में संतों के साथ विचार किया जाएगा इस दौरान कई पूर्व जज भी शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं।