26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बगरू
42 डिग्री के तापमान से तपता रहा शहर, शाम को बारिश से मिली राहत
Play video

42 डिग्री के तापमान से तपता रहा शहर, शाम को बारिश से मिली राहत

बगरू

image

Kailash Barala

May 01, 2025

चौमूं

शहर सहित ग्रामीण अंचल में गुरुवार शाम करीब 5 बजे तक 42 डिग्री के तापमान से दिनभर लोग गर्मी एवं तेज धूप से तपते रहे। हालांकि देर शाम को अचानक मौसम बदलने के साथ ही बारिश होने से राहत मिली। बारिश से पहले धूलभरी आंधी चली और फिर कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे। शहर में करीब आधा घंटा तक बारिश जारी रही। इससे मौसम सुहावना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि शाम को फिर बढी उमस से लोगों को परेशान किया। इसे बीच बिजली गुल रहने से भी लोग आहत दिखे।

यहां शहर में गुरुवार को 42 डिग्री तक तापमान रहा। देर शाम को अचानक मौसम बदलने के साथ बारिश होने से तापमान गिरावट हुई। जिससे गर्मी से राहत मिली। क्षेत्र के ईटावा-भोपजी, तिगरिया, निवाणा, बांसा और फतेहपुरा आदि गांवों में ओले भी गिरे है। बांसा खाल्डा निवासी रमेश पंचौली ने बताया कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का दौर जारी रहा है। इससे हर कोई परेशान है। बारिश से बड़ी राहत मिली है। बांसा में बारिश के साथ ओले भी गिरे है। हालांकि अभी ओलों से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।