
बहराइच. जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए डुमरियागंज के BJP सांसद जगदंबिका पाल ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा दिए गए बयान कि कल भी हमारा काम बोलता था, आज भी हमारा काम बोल रहा है, के जवाब में अपना तर्क जाहिर करते हुए BJP सांसद जगदंबिका पाल ने कहा की अखिलेश यादव का काम सिर्फ इटावा, मैनपुरी, और कन्नौज के आस पास ही बोलता है। अखिलेश ने ताज एक्सप्रेस-वे इसलिए बनवाया था कि जब वह CM नहीं रहेंगे तो आने जाने में आसानी रहेगी और किसी प्रकार कोई परेशानी नहीं होगी।
भृष्टाचार के मामले पर भी दिया बयान
वहीं सपा बसपा के गठबंधन पर अपना बयान देते हुए कहा कि जो हाल अतीत में गठबंधन करने वालों का हुआ है वही हाल आगे भी होगा। इस गठबंधन में कांग्रेस पार्टी को गैरों की शादी में अब्दुला दीवाना करार दिया। इसके साथ ही भृष्टाचार के मामले पर बोलेते हुए BJP सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि योगी सरकार में सभी मामलों में ट्रांसपरेंसी है, जिसका नतीजा यही है कि लापरवाही बरतने वाले दो DM और दो SP सस्पेंड हो चुके हैं। पूर्ववर्ती सरकार में कितने DM SP सस्पेंड हुए आकलन जरूर किया जाए। और राम मंदिर के मुद्दे पर सुप्रिम कोर्ट के फैसले या फिर आपसी सहमति से मामले का हल होना भी बताया है।