
फाइल फोटो कोतवाली नानपारा सोर्स विभाग
Bahraich News: बहराइच के एक छोटे से गांव में सोमवार सुबह ऐसा मंजर दिखा। जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने जब आम के बाग में एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तीन बच्चों के पिता विनोद के रूप में हुई है। जिनकी अचानक मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
Bahraich News: बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव के लोग रोज की तरह सुबह खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उनकी नजर आम के बाग में पेड़ से लटके एक युवक के शव पर पड़ी। यह दृश्य देखकर ग्रामीण घबरा गए और तुरंत गांव में खबर फैला दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जैसे ही मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले करीब 30 वर्षीय विनोद, पुत्र जिलेराम लोधी के रूप में हुई। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। विनोद अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। जिनके सिर से अचानक पिता का साया उठ गया।
परिवार वालों को जब इस घटना की जानकारी मिली। तो घर में कोहराम मच गया। बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर तरफ सन्नाटा और मातम का माहौल है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि विनोद अब इस दुनिया में नहीं रहे।
घटना की सूचना मिलते ही नानपारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। वहीं तीन मासूम बच्चों के भविष्य को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं।
Published on:
04 May 2026 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
