5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच
अनजाने में मां ने ले ली अपने तीन मासूम बच्चों की जान, खाना खिलाने के लिए खेत से लाई थी यह चीज
Play video

अनजाने में मां ने ले ली अपने तीन मासूम बच्चों की जान, खाना खिलाने के लिए खेत से लाई थी यह चीज

सूचना मिलते ही डीएम और एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पहुंच गया।

Google source verification

श्रावस्ती. श्रावस्ती के एक गांव में अनजाने में मां ने अपने तीन मासूम बच्चों की जान ले ली। तीन बच्चों की एक के बाद एक मौत होने से परिवार समेत पूरे मांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- जेपी नड्डा के 74 सीटों पर जीत के दावे का अखिलेश यादव ने दिया करारा जवाब

ऐसे हुई मौत-

मामला जिले के भिनगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मदरहवा गांव का है जहां के निवासी राम गोपाल की पत्नी गुरुवार दोपहर गांव के खेतों से बच्चों का खिलाने के लिए सरसों का साग तोड़कर घर ले गई थी। महिला ने उसकी सब्जी बनाकर बच्चों को खिलाया, लेकिन जैसी ही वह साग का पहला निवाला लेने वाली थी तभी उसके 3, 5 और 8 वर्षीय बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। यह देख आनन-फानन में परिजन बच्चों को भिनगा स्थित निजी चिकित्सक लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई। तीसरे बच्चे को लेकर परिजन संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचे जहां रात भर उनका इलाज हुआ, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर सुबह डॉक्टरों ने बच्चे को बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन वहां ले जाने को दौरान रास्ते में ही तीसरे बेटे ने की भी दम तोड़ दिया। परिवार ने पहले दो बच्चों के शवों को गुरुवार शाम ही दफना दिया था। सीओ और एसडीएम के समझाने के बाद भी परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और पंचायत नामा भराकर तीसरे बच्चे को भी दफना दिया।

ये भी पढ़ें- सपा-बसपा गठबंधन के बाद उमा भारती ने मायावती के लिए कहा – रखें मेरा नंबर, मैं आऊंगी…

यह बताई जा रही वजह-

बताया जा रहा है कि सरसों के खेत में कल ही दवा का छिड़काव किया गया था और अनजाने में महिला वहीं से साग तोड़ कर घर ले आई और अपने तीनों मासूम बच्चों को खिला दिया जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। राम गोपाल पंजाब में रहकर मेहनत मजदूरी करता है और उसके तीन ही बेटे थे जो अपनी माँ के साथ गांव पर ही रहते थे। इस घटना से परिवार व गांव में मातम का माहौल है।

एसपी का कहना है कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर हम लोगों ने पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है। मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।