बालाघाट। मुख्यालय की निजी होटल में जिला स्तरीय कांग्रेस सेवा दल की बैठक संपन्न हुई। जिसमें बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिले भर के तमाम कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं नवयुवक शामिल हुए।
कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष जीतू बर्वे ने बताया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने कांग्रेस सेवा दल की विशेष भूमिका रहेगी। जिसको लेकर यह बैठक आयोजित की गई है। जिसमें बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक कांग्रेस सेवा दल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
बताए सफलता के मूल मंत्र
बैठक में कांग्रेसी अनुराग चतुर्मोहता ने सेवा दल के तमाम पदाधिकारी एवं नवयुवक पदाधिकारियों को सफलता के मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा है कि अभी लगातार बढ़ती महंगाई बेरोजगारी आदि विषयों को लेकर जनता के बीच में जाना है और जंतुओं को सजा एवं परिवर्तन की एक नई क्रांति दिखाना है, जिसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर से लेकर वार्ड स्तर तक जाना अनिवार्य है।