बलिया. समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने बीजेपी पर विवादित टिप्पणी कर दी। समाजवादी पार्टी के बलिया के संग्राम सिंह यादव ने जिला अध्यक्ष ने मंच से भाजपा नेताओं को खुली चुनौती देते हुए भाजपा नेताओं को विधवा कह दिया। वहीं कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही एक माह में बलिया पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ जाएगा। ये बात संग्राम सिंह ने बलिया के बेल्थरारोड में स्व. शारदानंद अंचल के जयंती कार्यक्रम में कहा। बतादें कि संग्राम सिंह पहले बसपा में थे।