16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोद
तहसीलदार की पत्नी को ससुराल में नहीं मिला प्रवेश, बाहर बैठ वीडियो में सुनाई पीड़ा, देखें…
Play video

तहसीलदार की पत्नी को ससुराल में नहीं मिला प्रवेश, बाहर बैठ वीडियो में सुनाई पीड़ा, देखें…

CG News: शादी के 50 दिन बाद से तहसीलदार पति एवं उनके परिवार वाले दहेज के लिए महिला को परेशान कर रहे। इसके चलते रेणु मायके में रह रही थी। वे कई बार ससुराल में रहने आई पर ससुराल वालों ने उन्हें घर में रहने नहीं दिया।

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता ने वीडियो जारी कर ससुराल में प्रवेश न मिलने और उत्पीड़न की शिकायत की है। नवंबर 2022 में शादी के 50 दिन बाद से ही दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रेणु मायके में रह रही थीं।

बुधवार को जब वह ससुराल लौटीं, तो सास-ससुर ने घर में घुसने से रोक दिया। रेणु तब से घर के बाहर बैठी हैं और पुलिस व प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही हैं। पति राहुल गुप्ता वर्तमान में दंतेवाड़ा में पदस्थ, जबकि ससुर बालोद में मत्स्य अधिकारी हैं।