1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोद
कांग्रेस विधायक ने पीएम को बताया खलनायक, देखें वीडियो
Play video

कांग्रेस विधायक ने पीएम को बताया खलनायक, देखें वीडियो

नगर में आयोजित कांग्रेस के संकल्प शिविर में गुरुवार को विधायक भैयाराम सिन्हा ने मौजूदा भाजपा सरकार को भ्रष्ट करार दिया।

Google source verification

बालोद. नगर के संस्कार शाला मैदान में आयोजित कांग्रेस के संकल्प शिविर में गुरुवार को विधायक भैयाराम सिन्हा ने मौजूदा भाजपा सरकार को भ्रष्ट करार दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि जैसे चिटफंड कंपनी काम करती है। वैसे ही मोदी सरकार काम कर रही है। चिटफंड कंपनी के सीईओ नरेंद्र मोदी और डायरेक्टर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं।

खलनायक कुछ दिन राज करता है वैसे ही मोदी जी खलनायक है। हमारे हीरो राहुल गांधी की एंट्री हो चुकी है। विधायक ने कहा कर्नाटक चुनाव में जीत के आएंगे और मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी जीत के आएंगे।संस्कार शाला मैदान में गुरुवार को कांग्रेस के संकल्प शिविर में भाजपा सरकार को कांग्रेसियों ने जमकर कोसा। संजारी बालोद विधायक ने भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ की लुटेरी सरकार करार दे दिया। संकल्प शिविर में रायपुर प्रवक्ता, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही विधायक ने रमन सरकार ने गरीबों और आम जनता को छलने वाला कहा।