31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालोद
चलते-चलते थम गई जिंदगी, दुकान जा रहे युवक की सड़क पर मौत, Video में देखिए कैसे गई जान
Play video

चलते-चलते थम गई जिंदगी, दुकान जा रहे युवक की सड़क पर मौत, Video में देखिए कैसे गई जान

Balod News: गुंडरदेही थाना अंतर्गत ग्राम चैनगंज में गली में चल रहे युवक विनय कुमार पर कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई। युवक सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो गया।

Google source verification

CG News: गुंडरदेही थाना अंतर्गत ग्राम चैनगंज में गली में चल रहे युवक विनय कुमार पर कच्चे मकान की दीवार अचानक गिर गई। युवक सिर में गंभीर चोट आने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह घटना शनिवार शाम की है। बताया जा रहा है कि दीवार कमजोर हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। युवक पर दीवार गिरने की घटना सीसीटीवी कैमरे (CG News) में कैद हो गई।

युवक का नाम विनय कुमार चंदनिया है, जो अपने परिवार के साथ बहन का इलाज कराने के लिए कोकपुर (छुरिया ब्लॉक) से चैनगंज अपने बड़े पिता के घर आया हुआ था। रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद वह घर से करीब 20 कदम दूर दुकान की ओर जा रहा था, तभी पास की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उस पर गिर गई, जिसके बाद युवक फिर उठ नहीं पाया।