ज्योतिष पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद 14 अक्टूबर को बेंगलूरु में गौ को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए आयोजित गो ध्वज समारोह की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे के बीच आयोजित समारोह में शंकराचार्य गौ ध्वज पर भाषण भी देंगे। इसके बाद यात्रा गोवा की ओर प्रस्थान कर जाएगी। 22 सितम्बर को अयोध्या से शुरू हुई यह यात्रा भारत के पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और उत्तर का भ्रमण करने के बाद 26 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी।