VIDEO: अश्लील सीडी मामले में कर्नाटक के आबकारी मंत्री ने इस्तीफा दिया
कर्नाटक के आबकारी मंत्री एचवाई मेती ने 'सेक्स स्कैंडल' में शामिल होने के आरोप के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मेती ने मुख्यमंत्री सिद्दारामैया को उनके सरकारी आवास 'कृष्णा' जाकर अपना इस्तीफा सौंपा।