बेंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, गांधीनगर के तत्वावधान में मेरा परिवार मेरी जिम्मेदारी विषय पर दो सत्रों में कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन,गांधीनगर में किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को घर व समाज के कार्यों में तालमेल बिठाना चाहिए।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने उद्घाटन किया। तेरापंथ महिला मंडल, गांधीनगर की अध्यक्ष रिजु डूंगरवाल ने स्वागत किया। कार्यकारिणी सदस्य शशि कला नाहर ने साध्वी प्रमुखा के संदेश का वाचन किया। इस दौरान टॉक शो का आयोजन किया गया जिसमें पारिवारिक दायित्व के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।