11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा
बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति और उपसभापति ने ग्रहण किया पदभार, समर्थकों ने मनाया जश्न
Play video

बांसवाड़ा नगर परिषद के सभापति और उपसभापति ने ग्रहण किया पदभार, समर्थकों ने मनाया जश्न

बांसवाड़ा नगर परिषद परिसर में सोमवार को पारंपारिक गेर नृत्य और संगीत के बीच उत्सव जैसा माहौल नजर आया। निकाय चुनाव के बाद नगर परिषद बांसवाड़ा के नवनिर्वाचित सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी और उप सभापति सुल्ताना मेवाफरोश ने परिषद सभागार में शपथ ली और पदभार ग्रहण किया।

Google source verification

बांसवाड़ा. बांसवाड़ा नगर परिषद परिसर में सोमवार को पारंपारिक गेर नृत्य और संगीत के बीच उत्सव जैसा माहौल नजर आया। निकाय चुनाव के बाद नगर परिषद बांसवाड़ा के नवनिर्वाचित सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी और उप सभापति सुल्ताना मेवाफरोश ने दोपहर करीब दो बजे नगर परिषद सभागार में शपथ ली और पदभार ग्रहण किया।

इस दौरान सबसे पहले नगर परिषद में समर्थकों की भीड़ के बीच नारेबाजी के साथ सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी और उपसभापति सुल्ताना का स्वागत किया गया। भारतीय परंपरा के अनुसार पूजन कर सभापति ने पदभार संभाला। इस दौरान सभी वार्डों के पार्षद भी मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद सभी ने सभापति और उपसभापति को फूल मालाओं से लाद दिया और बधाई दी। मौके पर सभापति व उपसभापति के परिजन और समर्थक भी उमड़ पड़े।

पहले शपथ ग्रहण का समारोहपूर्वक कार्यक्रम गांधीमूर्ति पर प्रस्तावित था, लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया। गौरतलब है कि बांसवाड़ा नगर परिषद के चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिला था। शहर के 60 वार्डों में हुए चुनाव में से कांग्रेस ने 36 वार्डों पर कब्जा जमाया। वहीं भाजपा को 21 वार्डों पर ही जीत मिली। चुनाव में तीन निर्दलीय पार्षद भी जीते। इसी के साथ भाजपा को शहर की सत्ता से बेदखल करते हुए कांग्रेस ने अपना बोर्ड बनाया। पिछले दिनों नवनिर्वाचित सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी ने जयपुर सीएम हाउस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी संक्षिप्त मुलाकात की थी।