30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा
मंत्री ने लगाई फटकार, गुणवत्ता पर उठाया सवाल
Play video

मंत्री ने लगाई फटकार, गुणवत्ता पर उठाया सवाल

बांसवाड़ा. माही परियोजना की नहरों के सुदृढ़ीकरण के अन्तर्गत शहरी सीमा से गुजर रही वांका वितरिका पर चल रहे कार्य का सोमवार शाम को जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्य को तत्काल बंद कराया।

Google source verification

बांसवाड़ा. माही परियोजना की नहरों के सुदृढ़ीकरण के अन्तर्गत शहरी सीमा से गुजर रही वांका वितरिका पर चल रहे कार्य का सोमवार शाम को जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीतसिंह मालवीया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कार्य को तत्काल बंद कराया।
मंत्री मालवीया ने नहर पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।प्लास्टर के बाद भी दरारों व पत्थरों को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता सुरेंद्र दांतला व अन्य को निर्माण सामग्री की लैब में जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसई को कॉल कर काम रुकवाने के निर्देश दिए। उनके साथ सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चांदमल जैन, प्रवक्ता मनीष देव जोशी आदि भी थे।