25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

बारात में दौड़ा करंट, दूल्हे की बहन की मौत

राजस्थान से गुजरात लौट रही बारात के डीजे वाहन को लगा करंट, बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी क्षेत्र का मामला, 11केवी बिजली के तार के संपर्क में वाहन आने से हुआ हादसा

Google source verification

राजस्थान से गुजरात लौट रही बारात के डीजे वाहन को लगा करंट, बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी क्षेत्र का मामला, 11केवी बिजली के तार के संपर्क में वाहन आने से हुआ हादसा

बारात के वाहन को करंट लगने से दूल्हे की चचेरी बहन की मौत हो गई। जबकि, बारात में शामिल कई लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों काे प्राथमिक उपचार के बांसवाड़ा एमजी अस्पताल के लिए रैफर किया गया। बारातियों के अनुसार गुजरात दाहोद के फतेहपुरा थाना क्षेत्र का नवागांव से एक बारात आनंदपुरी क्षेत्र के पिपलाई गांव आई थी। बारात मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पहुंची। शादी के बाद बारात गुजरात लौट रही थी। इसी दौरान कुछ बाराती जल्दी घर जाने के लिए डीजे वाहन में सवार हो गए। कस्बे में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। यहां 11 केवी बिजली के कुछ तार नीचे की ओर झूल रहे थे। इनमें से एक तार डीजे वाहन की ऊपरी हिस्से से चिपक गया। इस कारण पूरे वाहन में करंट दौड़ गया। डीजे की छत व ऊपरी हिस्से में बैठे लोगों ने कूद कर जान बचाई। जबकि, केबिन में बैठे लोगों को निकलने में समय लग गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने समझदारी दिखाई और लकड़ी से तार को ऊंचा उठा कर डीजे वाहन को आगे बढ़ाने की कोशिश की। साथ ही केबिन में बैठे लोगों को बाहर निकाला। इसमें 22 वर्षीय दक्षा पत्नी गौरव निवासी पाटी थाना सुखसर निकलने से पहले ही गंभीर रूप से झुलस गई। सभी को बाहर निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर दक्षा को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर मची अफरा तफरी

ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस, पुलिस, बिजली विभाग में फोन किया। मौके पर दो 108 एंबुलेंस पहुंची। इधर, पुलिस एक्टिव हुई और पूरा रास्ता खुलवाया। एंबुलेंस पायलट मोहनलाल मीणा, भरत कुमार, ईएमटी विपुल चनाना, सोहनलाल निनामा ने सभी घायलों को बिना देरी के अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में भी चीख पुकार से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान डीजे चालक उम्र 24, लालसिंह पुत्र वजा हिंडोलिया थाना सुखसर, 50 वर्षीय श्यामली पत्नी मन सिंह नवांगाव, लक्ष्मी पत्नी कालूराम आयडफलवा थाना आनंदपुरी घायल हुए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बांसवाड़ा रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतका के शव को अस्पताल में रखवाया है। कल परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

आखिर कैसे हुआ हादसा………..

नव निर्माण के कारण सड़क ऊंची हो गई

दरअसल, हादसा स्थल पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। यहां पूर्व निर्मित सड़क पर भराव कर नई सड़क बनाई जा रही है। इस कारण सड़क करीब 4 फीट तक ऊंची हो गई। वहीं विद्युत तार पहले से ही झूल रहे थे। इस कारण डीेजे वाहन तार के संपर्क में आ गया, जिससे हादसा हुआ। बिना सुरक्षित बाइपास दिए यहां सड़क निर्माण कार्य किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं झूलते तार भी निगम की कार्यशैली को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं।

इधर, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार व अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता को धमकाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुशलगढ़ थानाधिकारी ने बताया कि कुशलापाड़ा के पाटी निवासी 40 वर्षीय रसीद मकरानी पुत्र निसार मोहम्मद मकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए पर टैक्सी चलाता है। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।