बांसवाड़ा. आनंदपुरी. मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई सी. पटेल गुरुवार को मानगढ़ धाम पर आए। यहां उन्होंने धूणी पर पूजा-अर्चना की। पटेल हेलीकॉप्टर से इंदौर से मानगढ़ पहुंचे। हेलीपेड पर जिला कलक्टर प्रकाशचन्द्र शर्मा, पुलिस अधीक्षक आरके मीना, रसद अधिकारी हजारीलाल अलोरिया आदि ने स्वागत किया। जिला पुलिस गार्ड ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वे कार से गोविंद गुरु की धूणी पहुंचे।वहां उन्होंने गोविंद गुरु को नमन कर पूजा-अर्चना कर आरती की। इसके बाद मानगढ़ धाम पर गुजरात के हिस्से में बने सभागार में आयोजित सभा में सम्मिलित हुए। करीब दो घंटे बाद वे हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान कई ग्रामीणों मौजूद रहे। वहीं, गुजरात के कई जिलों से लोगाें ने कार्यक्रम में शिरकत की।
इधर, युवाओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश
बांसवाड़ा. गांगड़तलाई. नेहरु युवा केंद्र बांसवाड़ा के तत्वावधान में गांगड़तलाई ब्लॉक के बिरसा युवा मंडल ने बाजार में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत स्वच्छता एवं श्रमदान की शुरुआत की। युवाओं ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाजार में श्रमदान किया। इस अवसर पर जसवीर डिंडोर , राजूलाल मछार, दीपक डामोर ,अश्विन हेलोत, साईमल डिंडोर आदि मौजूद रहे।
विद्यार्थियों ने मनाया साइबर सुरक्षा दिवस
डडूका. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में गुरुवार को साइबर सुरक्षा दिवस मनाया गया ।छात्रों को साइबर सुरक्षा विषय की जानकारी दी, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव सहित अन्य जानकारी दी। शिक्षक चेतन पंड्या ने कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम जोरों पर हैं।
इंटरनेट के उपयोग की बारीकियां भी समझाई। इस मौके पर परमजीत राठौड,बहादुर सिंह पारगी भी मौजूद रहे।