26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
Video : गुजरात के गिरनार पर्वत क्षेत्र में वंदन के लिए निकले मुनि लापता, तलाश के लिए जैन समाज ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार
Play video

Video : गुजरात के गिरनार पर्वत क्षेत्र में वंदन के लिए निकले मुनि लापता, तलाश के लिए जैन समाज ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार

www.patrika.com/banswara-news
Google source verification

बांसवाड़ा. गुजरात के गिरनार सिद्ध में आचार्य सुनील सागर के संघस्थ मुनि मुदित सागर विगत 23 जनवरी से लापता हैं। उनकी तलाश को लेकर जैन समाजजनों की ओर से बुधवार को राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया। समाजजन सुबह 11 बजे गांधीमूर्ति पर एकत्र हुए और फिर कलक्टरी पहुंचकर एडीएम हिम्मतसिंह बारहठ को ज्ञापन सौंपा। उप सभापति महावीर बोहरा ने बताया कि मुनि पर्वत वंदन के लिए गए थे और उसके बाद नहीं लौटे। उनकी तलाश के लिए गुजरात सरकार से भी अनुरोध किया है और संबंधित पुलिस थाने में प्रकरण भी दर्ज कराया है। इस दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद रहे।