21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा
Video : बांसवाड़ा : नई पुलिस कप्तान तेजस्विनी गौतम ने संभाला जिम्मा, गर्मजोशी से किया स्वागत
Play video

Video : बांसवाड़ा : नई पुलिस कप्तान तेजस्विनी गौतम ने संभाला जिम्मा, गर्मजोशी से किया स्वागत

www.patrika.com/banswara-news  

Google source verification

बांसवाड़ा. जिले में 60वें पुलिस अधीक्षक के पद पर आईपीएस तेजस्विनी गौतम ने गुरुवार को अपना जिम्मा संभाला। वे जिले की तीसरी महिला एसपी हैं। शाम को जिला मुख्यालय पहुंचने पर नई एसपी गौतम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। यहां एसपी कार्यालय के बाहर उन्हें पुलिस लाइन के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया। इसके बाद वे अपने मातहत अधिकारियों से व्यक्तिश: मिलीं और दफ्तर में पहुंचकर कार्यभार संभाला। गौरतलब है कि आईपीएस तेजस्विनी नुक्कड नाटक के जरिए साथी महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के कारण चर्चा में रही है। उन्होनें नशामुक्ति के लिए भी कई सराहनीय कार्य किए। इनसे पहले बांसवाड़ा में लता मनोजकुमार 51वीं और प्रशाखा माथुर 45 वीं महिला एसपी के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं। लता मनोज ने 1 दिसंबर 2010 को पदभार ग्रहण किया था और यहां 18 जून 2011 तक रहीं। आईपीएस डॉ. प्रशाखा माथुर ने 3 अगस्त 2006 को बांसवाड़ा जिले की कमान संभाली थी और वे 9 अप्रेल 2007 तक रहीं। अब नई एसपी तेजस्विनी गौतम पुलिस उपायुक्त, पुलिस आयुक्तालय जयपुर से यहां स्थानांतरित होकर आई हैं। यहां से कालूराम रावत को हनुमानगढ़ एसपी के पद पर स्थानांतरित किया गया है। वे रावत 11 मई 2017 को तैनात हुए थे।