28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा
राजस्थान में यहां अपने इलाके के लिए पैंथरों में जंग
Play video

राजस्थान में यहां अपने इलाके के लिए पैंथरों में जंग

बांसवाड़ा. वन विभाग की बांसवाड़ा रेंज के अंतर्गत माहीडेम रोड क्षेत्र पर वन नाका लक्ष्मणगढ़ झरी गांव के पास अपने इलाके को लेकर दो पैंथरों में आपसी जंग हो गई। इसमें एक मादा पैंथर घायल हो गई। पैँथर घायल हालत में होने की सूचना पर वनकार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया और पशु चिकित्सालय लाकर उपचार कराया।
Google source verification

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एक किसान खेतों की ओर जा रहा था। उसे देखकर पैंथर गुर्राया, किंतु वह घायल हालत में था और उसके आगे के पंजों से खून निकल रहा था। यह देख किसान ने पूर्व सरपंच जूना भाई ने वनकार्मिकों को सूचना दी कि वन नाका लक्ष्मणगढ़ की झरी क्षेत्र में एक पैंथर पड़ा हुआ है। इस पर वनपाल और अन्य कार्मिक मौके पर पहुंचे। वहां पैंथर को घायल हालत में देखा और उसे बेहोश कर पिंजरे में डाला। पशु चिकित्सालय लाकर उपचार कराने के बाद वन विभाग में बनाए रेस्क्यू सेंटर में रखा है। हालत में सुधार होने के बाद उसे पुनः वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। वनपाल ने बताया कि पैंथर मादा है और उसके आगे के पैरों के पंजे में चोट के निशान हैं। चोट में कीड़े भी पड़ गए हैं। गौरतलब है कि बांसवाड़ा रैंज के तहत झरी क्षेत्र में पैंथरों का कुनबा है।