2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
बाराबंकी में पुराने वाहनों के बाजार पर कसा शिकंजा, पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई
Play video

बाराबंकी में पुराने वाहनों के बाजार पर कसा शिकंजा, पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई

जनपद बाराबंकी में परिवहन विभाग और पुलिस की टीम ने अवैध वाहन बाजारों के खिलाफ अभियान चलाया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 11 Aug 2021, 1:11 PM IST

बाराबंकी. जनपद बाराबंकी में परिवहन विभाग और पुलिस की टीम ने अवैध वाहन बाजारों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान चलाकर शहर में केडी सिंह बाबू स्टेडियम के सामने लगने वाले दोपहिया वाहनों के बाजार पर नकेल कसी। एआरटीओ प्रशासन पंकज सिंह, प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव और सीओ यातायात सीमा यादव के साथ यातायात निरीक्षक अवनीश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ इन बाजारों पर छापा मारा और इनके संचालकों का नाम, पता दर्ज किया। साथ ही यहां बिकने वाले वाहनों का विवरण और दस्तावेज भी चेक किये।

इस अभियान के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि यह सभी बाजार अवैध हैं। इन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान एसपी बाराबंकी के निर्देश पर चलाया गया है। इस दौरान सीओ यातायात ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। उन्होंने कहा कि जो लोग भी रोड पर अवैध रूप से वाहनों की पार्किग करते हैं, उन सभी को जागुरक किया गया। साथ ही अगर वह भविष्य में दोबारा ऐसा करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।