बाराबंकी. जनपद बाराबंकी में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत द्वारा केन्द्रीय रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह को पिंजरे का तोता कहे जाने पर बवाल मच गया है। नरेश टिकैत को जवाब देने के लिए सामने आये बाराबंकी के युवा नेता, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मन्त्री और प्रदेश के उपमुख्यमन्त्री डाक्टर दिनेश शर्मा के दामाद सिद्धार्थ अवस्थी। सिद्धार्थ अवस्थी ने कहा कि नरेश टिकैत का बयान अंग्रेजों की मानसिकता से प्रेरित है कि परिवार में फुट डालो और राज करो।