29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी
तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल
Play video

तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

बोर्ड परीक्षा दिलाने ले जा रहे युवक की बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई...

Google source verification

बाराबंकी. यूपी के बाराबंकी में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा दिलाने ले जा रहे युवक की बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। बाइक पर दो लड़कियां बैठीं थीं जो परीक्षा देने जा रही थीं। जिसमें से एक लड़की बाइक सवार की बहन थी, जबकि दूसरी बहन की दोस्त थी।

 

दो लोगों की मौके पर मौत

ये हादसा मंगलवार को सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चला रहे युवक और एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई, जबकि युवक की बहन गंभीर रूप से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक देवा की तरफ से आ रहा था। जिसकी पुलिस लाइन चौराहे पर रेलवे स्टेशन की तरफ से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे की सूचना के काफी देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक सभी लोग रोड पर पड़े तड़पते रहे। पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।