9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाराबंकी
मोदी सरकार का बखान करते-करते इतिहास में उलझ गए मंत्री जी, जोश में ये क्या बोल गए?
Play video

मोदी सरकार का बखान करते-करते इतिहास में उलझ गए मंत्री जी, जोश में ये क्या बोल गए?

बढ़-चढ़कर बोलने के चक्कर में अटके मंत्री जी...

Google source verification

बाराबंकी. मोदी सरकार के कार्यकाल के चार साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर यूपी के हर जिले में तैनात प्रभारी मंत्रियों को प्रेसवार्ता के माध्यम से मोदी सरकार के कामों का बखान करना था। इसके अलावा 2019 में नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम कैसे बनाया जाए, इसका मूलमंत्र अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को देना था। इसी को लेकर बाराबंकी के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने बाराबंकी आकर केंद्र सरकार की उप्लब्धियां गिनाईं।

 

आसमान से गिरे इतिहास में अटके मंत्री जी…

प्रेसवार्ता के दौरान वैसे तो सब ठीक चल रहा। जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान मीडिया को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे और मोदी सरकार का बखान कर रहे थे। लेकिन तभी अचानक विपक्ष द्वारा 2019 में एकजुट हो जाने के सवाल के जवाब में मंत्री जी के इतिहास ज्ञान की कलई खुल गई। उन्होंने कहा कि मोदी जी अभिमन्यु की भूमिका में हैं और वे विपक्ष के इस चक्रव्यूह का सातवां फाटक तोड़कर बाहर निकल आएंदे और फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बस यहीं पर मंत्री जी गलती कर गए। अब मंत्री जी को ये कौन बताए कि चक्रव्यूह को तोड़ना अभिमन्यु नहीं अर्जुन को आता था। अभिमन्यु को तो सिर्फ चकेव्यूह में प्रवेश करना आता था और शायद इसीलिए अभमन्यु सातवां द्वार नहीं तोड़ पाए और विरोधियों के प्रहार से अभिमन्यु की मृत्य हो गयी थी। लेकिन मंत्री जी को इससे क्या उन्हें तो सिर्फ बढ़चढ़कर बोलना था।

बड़ी खबरें

View All

बाराबंकी

उत्तर प्रदेश