12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारां

वीडियो : 46 जवानों को उत्तम, 10 को अतिउत्तम तथा 6 को मिला सर्वोत्तम सेवा चिह्न

राजस्थान पुलिस ने मनाया स्थापना दिवस, पुलिस लाइन में हुए कई कार्यक्रम

Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Apr 16, 2023

बारां. पुलिस लाइन में रविवार को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस दिवस के तहत सुबह सबसे पहले परेड निकाली गई। इसके बाद उत्तम सेवा चिन्हों से 43 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने कहा कि 16 अप्रैल 1949 को रियासतों में जो पुलिस थी उनका एकीकरण करके राजस्थान पुलिस का गठन किया गया। तब से प्रतिवर्ष पुलिस स्थापना दिवस मनाया जाता है। पुलिस का अपराध पर नियंत्रण व शांति के लिए कार्य के साथ ही कानून व्यवस्था को बनाए रखाना है, इसके लिए हम दृढ़ संकल्पित हैं। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेंद्र जैन, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र मीणा, साइबर सेल के उपाधीक्षक नेत्रपाल सिंह तथा शहर कोतवाली सीआई राजेश खटाना तथा सदर थाना सीआई रामविलास मीणा समेत कई पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे। जिले के 46 पुलिसकर्मियों को उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया। वहीं कोटा में बारां जिले के 10 पुलिस अधिकारियों को अति उत्तम तथा 6 पुलिस अधिकारियों को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह से आईजी ने सम्मानित किया।