14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बरेली
प्रधानमंत्री के सामने रखा जाएगा निदा का मामला
Play video

प्रधानमंत्री के सामने रखा जाएगा निदा का मामला

सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने रैली में ही निदा का मामला प्रधानमंत्री को बताने की बात कही है।  

Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Jul 18, 2018

बरेली। तीन तलाक पीड़िता निदा खान के खिलाफ फतवा जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार निदा के पक्ष में खुल कर सामने आ गई है। बरेली के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए यूपी के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि निदा खान का मामला 21 को होने वाली पीएम की रैली में पीएम के सामने रखेंगे और उनको बताएंगे इसके साथ उन्होंने कहा कि निदा की हर संभव मदद करेंगे और फतवा जारी करने वालो पर बयान देते हुए कहा कि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मानवाधिकार आयोग में शिकायत करेंगी निदा खान

21 को आएंगे मोदी

21 जुलाई को पीएम मोदी शाजहांपुर में किसान कल्याण रैली को सम्बोधित करने आ रहे हैं। सिंचाई मंत्री धर्मपाल ने रैली में ही निदा का मामला प्रधानमंत्री को बताने की बात कही है। आप को बता दें कि तलाक पीड़ित महिलाओं की मदद करने के कारण निदा खान को इस्लाम से खारिज कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश